Salumber : राज्यमंत्री ने किया सहकारी सुपरमार्किट का शुभारंभ

सुपर मार्केट से ग्रामीणों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध होंगी
 | 
Gautam Dak inaugurates cooperative supermarket in Salumber

1.राज्य मंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग गौतम कुमार दक ने सलूम्बर में किया नवीन सहकारी सुपर मार्केट का शुभारंभ

सलूम्बर 30 सितंबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार लि. उदयपुर के नवीन सहकारी सुपर मार्केट सलूम्बर का शुभारंभ 30 सितंबर को गौतम कुमार दक राज्य मंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि चुन्नीलाल गरासिया राज्यसभा सांसद , कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुष्कर तेली उप जिला प्रमुख, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, प्रमोद सामर पूर्व अध्यक्ष थोक भंडार उदयपुर एवं प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, परमानंद मेहता अध्यक्ष केवीएसएस सलूम्बर, शंकर लाल अध्यक्ष केवीएसएस सराडा, दुर्गा प्रसाद पूर्व अध्यaक्ष केवीएसएस सराडा, नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा उपस्थित रहें ।

फीता काट कर किया उद्घाटन

राज्यमंत्री दक सहित सभी अतिथियों ने डाल चौराहा स्थित नवीन सहकारी सुपर मार्केट का फीता काट कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने सुपर मार्केट का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली।

आमजन के विश्वास पर खरा उतरें

दक ने कहा कि हम उपभोक्ता भंडारों के जरिए हर जिले में एक श्रेष्ठ उत्पाद आम उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भंडारों की बेहतरी और उन्नति हेतु आमजन भी सुझाव भेज सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अनुसार हमें जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमें देश के भविष्य की भी चिंता करनी है। उन्होंने भंडार संचालक और भंडार कर्मियों को कहा कि आमजन के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करें।

संस्था के लेखों में पारदर्शिता बनाएं रखने में भी विशेष ध्यान रखें।राज्य मंत्री दक ने संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता दवा केंद्र एवं ⁰उपभोक्ता केंद्र का संचालन करती हैं हमें अपने गांव से लेकर शहर तक सहकारिता क्रय विक्रय समितियां को मजबूत करना होगा ताकि सहकारिता सशक्त हो तथा लोगों को सस्ता एवं उत्तम गुणवत्ता पूर्वक प्रोडक्ट उपलब्ध हो सके तथा क्रय विक्रय समितियां मजबूत बनाकर अपना स्वयं का लाभांश वितरण करने स्थिति में आ सके ।

सलूंबर डाल चौराहा स्थित नवनिर्मित सहकारी सुपर मार्केट का शुभारंभ राज्य मंत्री सहकारिता गौतम दक ने किया। इससे पूर्व भाजपा के पूर्व नेता प्रमुख सांभर, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित अलग-अलग वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला,गुंजन चौबे अतिरिक्त रजिस्ट्रार,आशुतोष भट्ट क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी,मेहजबीन बानो प्रबंध निदेशक ओंकार बुनकर उप रजिस्टरार,डॉ प्रमोद कुमार महा प्रबंधक भंडार,परेश पंड्या,अलका भारद्वाज, देहात भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,डॉ लव व्यास,अम्बालाल कलाल, वेणीराम सुथार,गजेंद्र शाह, पूँजीलाल वर्णोति ,कुलदीप मंत्री ,संजय चाष्टा सहित सेकड़ो भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रता मोजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News