सलूंबर -18 सितंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
salumber

सलूंबर 18 सितंबर 2023। उदयपुर संभाग ज़िले से सलूंबर ज़िले से संबंधित प्रशासनिक, राजनैतिक, अपराध, खेल एवं अन्य खबरे 

News - बरसात के कारण स्कूलो में छुट्टी  

सलूंबर जिले में भी चार इंच बारिश होने से जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव से लेकर कई समस्याएं हुई, सलूंबर जिले में जिला कलेक्टर ने स्कूलों में आज विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर रखा है जिससे स्कूल बंद है।

सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बीते चौबीस घंटे में सलूंबर जिले में सलूंबर में 4 इंच, केजड़ व जयसमंद में 3-3 इंच बारिश दर्ज की गई है।

News - ज़िले के स्वस्थ्य केंद्र क्रमोन्नत 

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में सैटेलाइट चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने की मंजूरी दी है।

सलूम्बर की पंचायत समिति जयसमंद के सेमाल उप स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत समिति सलूम्बर के खरका उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। इनमें विभिन्न पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है। 

News-कलकटर एसपी ने किया सोमकमला आम्बा बांध का निरीक्षण

जिला कलक्टर प्रताप सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने सोमवार को सोमकमला आम्बा बांध का निरीक्षण किया। अधिकारीयों ने बांध के आस-पास डूबे हुए क्षेत्र से प्रभावित होने वाले राजस्व गांव सलावता, कुण्डली, नयागाव, सुआवतो का गुडा, एमनिया पाडला , कराकला , जैताणा और किर बस्ती के गावों का निरीक्षण किया तथा बांध के आस-पास प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर समस्या के समाधान के लिए जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता डूंगरपुर, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार झल्लास और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News