सलूंबर-25 नवंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर  

 | 
salumber

News-सलूंबर सीट पर 70.05 फीसदी मतदान 

लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चूका है।  सुबह 7 बजे से लेकर आखिर मतदान समाप्त होने तक 70.05% मतददान जबकि 5 बजे तक सलूंबर सीट पर 60 फीसदी मतदान हो चूका था सुबह से ही मतदाताओ की कतार पोलिंग बूथ पर देखी जा रही है।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक सलूंबर विधानसभा सीट पर 7 फीसदी, सुबह 11 बजे तक सलूंबर विधानसभा सीट पर 20 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक सलूंबर विधानसभा सीट पर 39.5 फीसदी, दोपहर 3 बजे तक सलूंबर विधानसभा सीट पर 54.3 फीसदी मतदान हो चूका था।  
 

 

News-जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का अवलोकन

सलूंबर 25 नवंबर।विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत जिले के सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए मतदान के दौरान जिला कलेक्टर श्री प्रताप सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री अरशद अली ने मतदान केन्द्र का दौरा कर मतदान प्रक्रिया एवं मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा।

इस मौके पर चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों के लिए वांलीटियर के रूप में स्काउट गाईड की व्यवस्थाओं को भी देखा। शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में महिला प्रबंधित (पिंक बूथ) मतदान केन्द्र का अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने भी मतदान केन्द्र पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का अवलोकन किया एवं मतदान केन्द्र पर की गई वेब केम की सुविधाओं एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था की जानकारी ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News