Salumber:हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध आयोजन
सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुए विविध आयोजन
छात्र छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग
सलूंबर, 8 अगस्त। ज़िला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2025 के उपलक्ष्य में जिले में “हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रार्थना सत्र में विद्यार्थियों को तिरंगे की आकृति में बिठाया और शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर छात्रों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए तिरंगे के इतिहास, महत्व और भारतीय ध्वज संहिता एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिक्षकों ने बताया कि जिस प्रकार हम तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराते हैं, उसी तरह अपने घर-आंगन, गली-मोहल्ले की स्वच्छता बनाए रखना भी सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने “हर घर तिरंगा“ और “स्वच्छ भारत“ विषयक नारे लगाए, पोस्टर बनाए और जागरूकता रैली में भाग लिया। सभी ने यह संकल्प भी लिया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा आसपास की साफ-सफाई को सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना पैदा करने एवं पूरे परिवेश में देशभक्ति पूर्ण माहौल बनाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत 2 से 15 अगस्त, 2025 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें जनप्रतिनिधि, स्थानीय स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, भामाशाह, दानदाता, गणमान्य नागरिक, स्थानीय कलाकार, संगीतकार, खिलाड़ी आदि की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेज में तिरंगा राखी बनाओ वर्कशॉप तिरंगा रंगोली प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
जनसमूह को इस कार्यक्रम में जोड़ने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन व निस्तारण जल जीवन मिशन सौंदर्यीकरण, तिरंगा यात्रा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर रियायती दरों पर ध्वज क्रय किए जाएंगे तथा उचित दर पर वितरित किए जाएंगे ताकि देश में स्वाधीनता के प्रति देशभक्तिपूर्ण हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा सके।
