सलूंबर-12 सितंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
salumber

सलूंबर 12 सितंबर 2023। उदयपुर संभाग के सलूंबर ज़िले से संबधित प्रशासनिक, राजनैतिक, अपराध और खेल से जुडी खबरे 

News - सलूंबर में उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार 14-15 को

सलूंबर जिले में उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम 14 व 15 सितंबर को रखा गया है। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) राहुल कुमार जादौन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को सराड़ा एवं लसाड़िया तथा 15 सितंबर को सलूंबर के लिए साक्षात्कार सलूंबर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होंगे।

News - सलूंबर जिला मुख्यालय व उपखंड मुख्यालयों पर आज होंगी बैठकें

राजस्थान मिशन 2030 के तहत राजस्व विभाग का विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रबुद्धजनों, हितधारकां, आम नागरिकों, समाज के सभी वर्गों एवं राजस्व अधिकारियों एवं कार्मिकों की सलूंबर जिला स्तरीय तथा समस्त उपखंड क्षेत्रों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सलूंबर जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन जिला कलक्टर प्रतापसिंह की अध्यक्षता में तथा उपखंड मुख्यालयों पर संबंधित उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में होगा। कलक्टर प्रतापसिंह ने समस्त ब्लॉक स्तरीय राजस्व कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे अपने संबंधित उपखंड में आयोजित होने वाली इस बैठक में सम्मिलित होंगे।

बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित राजस्व कानूनों के सरलीकरण, प्रशासन में पारदर्शिता लाने,राजस्व विवादों को कम करने तथा तकनीकी के अधिकाधिक उपयोग से आमजन को लाभान्वित करने पर हितधारकों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही उपयुक्त विचार विमर्श में भू-राजस्व कानूनों के जानकार व्यक्ति, भूमि सुधार से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा काश्तकारों को भी सम्मिलित होकर अपने सुझाव प्रदान करेंगे  जिससे कि राजस्थान मिशन 2030 के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2030 का निर्माण कर राजस्थान को अग्रणी राज्य की श्रेणी में लाया जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News