Salumber: “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” को जन आंदोलन बनाने में मीडिया और आमजन की भागीदारी जरूरी" -जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी

जल संरक्षण हमारी संस्कृति और भविष्य दोनों की सुरक्षा का आधार - जिला कलक्टर 

 | 
Students participate in Tribal Pride Year celebrations on Birsa Munda Jayanti in Salumbar

सलूंबर, 25 मई 2026

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” को जन आंदोलन बनाने में मीडिया और आमजन की भागीदारी जरूरी"

जल संरक्षण हमारी संस्कृति और भविष्य दोनों की सुरक्षा का आधार - जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी

जिले में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू किए गए “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में पत्रकार वार्ता कर अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और जनभागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने जल संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि अस्तित्व से जुड़ा विषय है। वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए समाज को अपनी पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों और संस्कृति की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने तालाब, बावड़ी, जोहड़ और कुंड जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से जल संरक्षण का मजबूत मॉडल विकसित किया था, जिसे आज पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव और घर-घर तक जल बचाने का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक अभियान का प्रथम चरण संचालित किया जाएगा, लेकिन जल संरक्षण, पौधारोपण और पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी गतिविधियां मानसून आगमन तक लगातार जारी रहेंगी।

उन्होंने लोगों से जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन अपनाने और अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी जन अभियान को सफल बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

2. जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के निर्देशन में पीएचईडी व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के निर्देशन में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अंतर्गत संचालित हेडपंपों एवं पानी की टंकियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं पेयजल उपलब्धता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थापित हेडपंपों की कार्य स्थिति की जांच की तथा पानी की टंकियों की साफ-सफाई, जल भंडारण क्षमता एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। जहां कहीं तकनीकी खामियां या मरम्मत की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है,उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा खराब पड़े हेडपंपों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश प्रदान किए।

अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद कर पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी भी ली तथा त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा जिले में जलापूर्ति व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

3. जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने अम्बा माता डेम, क्लिनिक एवं पॉली हाउस का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने रविवार को अम्बा माता डेम, बेडावल स्थित क्लिनिक तथा पॉली हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अम्बा माता डेम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं आसपास की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रखरखाव कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने बेडावल स्थित क्लिनिक का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया, जहां खीरे की उन्नत खेती की जा रही है।

उन्होंने खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेते हुए किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकते हैं।

4. गंगा दशहरा पर सरणी नदी से जल संरक्षण महाअभियान का आगाज़

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में निकली प्रभात फेरी

 कलश यात्रा, पौधरोपण एवं जल संरक्षण शपथ के साथ हुआ भव्य आयोजन

5 जून तक जिलेभर में होंगे जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन आधारित विविध कार्यक्रम

 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनभागीदारी आधारित पहल “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” का सलूंबर जिले में सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ऐतिहासिक सरणी नदी से भव्य एवं गरिमामय शुभारम्भ हुआ।

जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत संरक्षण के उद्देश्य से प्रारम्भ हुए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अभियान की शुरुआत प्रातः 7 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी एवं राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा से हुई।

स्कूली विद्यार्थियों एवं महिलाओं ने हाथों में जल संरक्षण संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर “जल है तो कल है”, “बूंद-बूंद जल बचाएं” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया। वहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की कलश यात्रा ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा एवं लोक परंपरा से जोड़ते हुए विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शांता अमृत लाल मीणा ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना एवं सामूहिक उत्तरदायित्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि सलूंबर जैसे क्षेत्र में प्रत्येक बूंद का महत्व है एवं जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गांव-ढाणी से लेकर शहर तक प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़कर जल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि “जल है तो जीवन और कल है।” जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

6.प्रभारी सचिव खजान सिंह ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

विद्यालयों के जर्जर भवनों के सर्वे हेतु कमेटी गठन कर वर्षा पूर्व त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* सलूंबर, 25 मई।

जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रभारी सचिव खजान सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अभियान की विभागवार कार्ययोजना, समर कॉन्टिन्जेंसी प्रबंधन, जनसमस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का व्यापक अभियान है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन करते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए।

साथ ही विभागीय समन्वय के साथ लक्ष्य आधारित कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अभियान के अंतर्गत विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी वेयरहाउसों की स्थिति संतोषजनक बनी रहे तथा प्रत्येक जीएसएस स्तर पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आवश्यक व्यवस्थाओं का समय पर मूल्यांकन एवं सुधार किया जा सके। समर कॉन्टिन्जेंसी व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू एवं नियमित बनी रहनी चाहिए। किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

#SalumberNews #RajasthanNews #WaterConservation #JalSanrakshan #VandeGangaAbhiyan #SaveWaterSaveLife #EnvironmentalProtection #RajasthanGovernment #PublicAwareness #RainwaterHarvesting #RiverConservation #GreenRajasthan #SustainableFuture #DistrictAdministration #PHED #CleanIndiaMission #ClimateActionIndia #WaterForLife #JanAndolan #SaraniRiver

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News