Salumber: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
रोजगार उत्सव की तैयारी को लेकर जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक
सलूंबर, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को शासन सचिवालय में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर आमजन के लिए पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। सभा स्थल तक आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा यातायात प्रबंधन ऐसा हो कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।
इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो की सौगात राज्य को मिलेगी, इसलिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए सभी तैयारियों को पूर्णता एवं समयबद्धता के साथ अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने जिले वाइज रोजगार उत्सव की तैयारी एवं जिले में होने वाले लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी ली तथा सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक जिला कलक्टर्स से जिले में आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव आयोजन स्थल, चयनितों की सूची, उनको दिए जाने वाले नियुक्ति पत्र, बैठक व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, रोजगार उत्सव के दिवस जिले में किए जाने वाले शिलान्यास एवं लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रम की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने ने कहा कि सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करें।
सलूंबर जिला कलेक्ट्रेट परिसर परिसर स्थित वीसी कक्ष से जिला कलेक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे l
वीडियो कांफ्रेंस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिले में गई तैयारियों की जानकारी ली एवं सलूंबर जिला कलक्टर अवधेश मीना ने बताया कि रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सलूंबर सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने वीसी के पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर अवधेश मीना अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार, आयुक्त गणपत लाल खटीक, एसीपी दीपक धाकड़, पीआरओ पुष्पक मीणा, परिवहन अधिकारी विपिन माहेश्वरी मीणा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
2. प्रस्तावित एसआईआर से पूर्व होगा मतदान केंद्रों का पुनर्गठन-सुव्यवस्थिकरण
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ली बैठक
सलूंबर 23 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजनीतिक दलों और मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत सभी मतदान केंद्रों की समीक्षा की जाएगी।
जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहां सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए मतदान केंद्र का गठन किया जाएगा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाना है।
अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, साथ ही त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक परिवार के सभी सदस्यों का मतदान केंद्र एक जगह ही रहे। 1 नए मतदान केंद्र के गठन का प्रस्ताव है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपने स्तर से अभियान के संदर्भ में जागरूकता फैलाने और क्षेत्र के मतदाताओं को इस प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों, पुर्नगठन, विभाजन, समाहित व भवन परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत किये जाने पर अपनी सहमति जताई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला ने मतदान केंद्र पुनर्गठन की तथा उन्होंने इससे जुड़े दिशानिर्देशों की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम जगदीश चन्द्र बामनिया, तहसीलदार आस्था रानी बामणिया सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
3. आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया
सलूंबर 23 सितंबर। जिला स्तरीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन होटल वृंदावन में किया गया इस वर्ष की थीम मनुष्य और पृथ्वी के लिए आयुर्वेद की थीम पर बड़े उत्साह के साथ आयुर्वेद दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ अमरचंद जैन ने की कार्यक्रम में पैनशनर समाज के अध्यक्ष विजय शंकर शर्मा जिला चिकित्सालय से डॉक्टर नरेंद्र शर्मा, डॉ केशुलाल डामोर, बिरदुराम यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आयुर्वेद दिवस पर संदेश के द्वारा की गई इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के डॉ अनिल कुमार, डॉ रीना मीणा, प्रभु लाल डामोर को विभाग के कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही आयुर्वेद का जीवन शैली में महत्व एवं आयुर्वेद और यकृत विकार के ऊपर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, आयुर्वेदिक विभाग से डॉ जितेंद्र जोशी डॉ अख्तर हुसैन डॉ अमजद खान,डॉ अश्विनी जोशी, डॉ ममता जोशी, डॉ आरती मीणा, डॉ रश्मि ,डॉ अनिता जोशी, रामलाल मीणा, धनपाल मीणा, महावीर कुमार सालवी आदि उपस्थित रहे।
4.द्वितीय राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा व्यक्तिगत (पुरुष) खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 26 सितंबर को
सलूंबर 23 सितंबर। द्वितीय राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा कबड्डी (पुरूष) खेल-कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन बांसवाडा जिले मे दिंनाक 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने बताया कि सलूम्बर जिले की टीम के चयन हेतु ट्रायल दिनांक 26 सितंबर को सायं 4.30 बजे स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूम्बर के खेल मेदान मे आयोजित गया है।
आप आपने अधिनस्थ विभागों के इच्छुक अधिकारियों / कर्मचारियों को उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु ट्रायल में भाग लिये जाने हेतु सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
