Salumber : भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा जयसमंद
1. हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारो से गूंजा जयसमंद
हर घर तिरंगा अभियान
हर घर तिरंगा अभियान मज़बूत राष्ट्र भक्ति का प्रतीक : जिला कलेक्टर अवधेश मीना
देशभक्ति की उमंग के साथ निकली तिरंगा यात्रा
सलूंबर, 13 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देशन जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना के नेतृत्व में बुधवार को जयसमंद की पाल पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीतों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ जयसमंद की पाल पर एवं झील में एक अनूठा देशभक्ति संदेश बनकर गूंजी।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने दिलाई हर घर तिरंगा अभियान की शपथ। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा हर बार जन-जन में देशप्रेम और एकता की भावना का संचार करती है।
उन्होंने बताया कि इस रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया। “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की स्मृति को भी सशक्त करता है।
“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सभी को तिरंगे के सम्मान एवं महत्व से जोड़ना है।
जिलेभर में यह अभियान 15 अगस्त तक जोश और उमंग के साथ जारी रहेगा। जिला कलक्टर ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज से लेकर 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा फहराएं और ध्वज संहिता का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर भी इसी प्रकार की रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर ने नागरिकों से अपील की कि तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर निर्धारित हैशटैग के साथ साझा करें, ताकि इस अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस पहल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद से युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा न केवल जिले में देशभक्ति की लहर लेकर आई, बल्कि "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में भी एक सशक्त कदम सिद्ध हुई। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर के छात्र छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण किया जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने रैली को रवाना किया और स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और तिरंगा सेल्फी https://harghartiranga.com ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें।
2. *हर घर तिरंगा कैनवास पर किए हस्ताक्षर
अभियान के तहत जिले के समस्त उपखंडों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी तिरंगा रैली और विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान जयसमंद की पाल पर हर घर तिरंगा कैनवास लगाया गया जिस पर जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, एसडीम आकांक्षा दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर कर जागरूकता का संदेश दिया।
यह रहे उपस्थि
जिला कलेक्टर अवधेश मीना, एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत, सराड़ा एसडीएम आकांक्षा दूबे, जयसमंद बीडीओ दयाचंद यादव,अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक, नायब तहसीलदार तुलसीराम मीणा,जनप्रतिनिधी, छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिका,आंगनवाडी कार्यकर्ता रहे उपस्थित ।
3. अटल जन सेवा शिविर कल
सलूंबर, 13 अगस्त। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को समस्त ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली अटल जन सेवा शिविर गुरूवार 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई पूरी होने तक आयोजित होंगे। इनमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनके लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अटल जन सेवा शिविर में वी.सी. के माध्यम से राज्य स्तर से संवाद हेतु सभी ब्लॉक का चयन किया गया है. जिला कलक्टर अवधेश मीना सलूम्बर ब्लॉक सलूम्बर से वी.सी. से जुडेगें इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
4. रावली पोल सलूंबर में होगा आज सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
सलूंबर,13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रावली पोल पर शाम सात बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त गणपत लाल खटीक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को भव्य रूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रावली पोल सलूंबर में गुरुवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया की सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।
5. नवीन जिला चिकित्सालय भवन का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
सलूंबर 13 अगस्त। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बुधवार शाम जिला मुख्यालय के समीप गुड में नवीन जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए।
जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने मौके पर पहुंच कर चल रहे निर्माणाधीन भवन का मुआयना किया और वस्तुस्थिति की जांच की। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति से चलने के कारण की जानकारी प्राप्त कर निर्माण कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए।
साथ ही निर्माण कार्य देख रहे अधिकारियों से कार्य की गति बढाने और समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।
जायजा लेते हुए जिला कलक्टर ने नवीन जिला चिकित्सालय भवन के भू-तल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल के कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के कार्य को जल्द से जल्द कार्य पूर्णता कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बताई गई समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता और लापरवाही नही होनी चाहिए।
