11 वर्षीय सम्यक जैन ने लिख दी नोवल

एडवेन्चर इन रिचर्स वर्ल्ड पुस्तक का हुआ विमोचन

 | 
Samyak jain

उदयपुर। उम्र मात्र 11 वर्ष और अपनी कल्पनाओं को एक धागे में पिरोते हुए एक नोवल लिख देना किसी आश्चर्य से कम नहीं है लेकिन छठी कक्षा में अध्ययनरत सम्यक् जैन ने कक्षा में पढ़ते हुए छोटी-छोटी कहानियां लिखनें की आदत ऐसी पड़ी कि उन्होंने मात्र 11 वर्ष की उम्र में एडवेन्चर इन रिचर्स वर्ल्ड नामक अग्रेजी नोवल लिख दी। जिसका कल होटल लेकएण्ड में आयोजित एक समारोह में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने विमोचन किया।

नोवल के बारें में सम्य्क ने बताया कि नोवल में 4 मित्रों की एक कहानी है। जिन्हे एक डायमण्ड मिलता है लेकिन वह किसी कारण टूट जाता है। उस डायमण्ड की वजह से वे किसी दूसरी दुनिया में पहुँच जाते है। अपनी दुनिया में वापस आने के लिये उन्हें अपने कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अपनी कल्पनाओं के संसार को एक धागे में पिरोकर भरी के सामनें यह पुस्तक ले कर आये है।  

सम्य्क की माता प्रीति जैन ने बताया कि जब सम्यक दूसरी कक्षा में था तब से ही वो दो-दो पेराग्राफ की छोटी-छोटी पंचतंत्र की भाँती कहानियां लिखा करता था। उसकी इस आदत ने 6 वर्ष बाद उसे एक नोवल लिखनें पर मजबूर कर दिया। सम्यक् को फुटबाल व कूकिंग का भी पैशन है। द स्टूपेन्डस सीरिज की यह प्रथम कड़ी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News