सांवलिया सेठ के प्रति बढ़ा विश्वास, भक्त ने चढ़ाई 11.400 किलो चांदी की सिल्लियां
देवास से आए श्रद्धालु ने 19 चांदी की सिल्लियां कीं भेंट, मंदिर में हर माह औसतन 100 किलो चांदी का हो रहा दान।
Udaipur Times News, Religious News, SanwaliyaSeth, चित्तौड़गढ़ 22 जुलाई 2026 - जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास लगातार बढ़ती जा रही है। SpiritualIndia
इसका प्रमाण यह है कि बड़ी संख्या में भक्त गुप्त रूप से लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी का दान कर रहे हैं। ReligiousNews
हाल ही में मध्यप्रदेश के देवास जिले से आए एक श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में 11 किलो 400 ग्राम चांदी भेंट की।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मंदिर की भेंट कक्ष में अपने हाथों में चांदी की 19 सिल्लियां लेकर पहुंचे और उन्हें दान स्वरूप भेंट कक्ष की टेबल पर रख दिया। SilverDonation
मंदिर प्रबंधन द्वारा चांदी का वजन कराया गया, जिसमें कुल 11 किलो 400 ग्राम चांदी होना पाया गया। इसके बाद मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
श्री सांवलिया सेठ मंदिर में प्रत्येक माह भंडार एवं दान राशि की गणना की जाती है, जिसमें करोड़ों रुपए की नकद राशि के साथ-साथ बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी प्राप्त होती है। मंदिर को हर माह औसतन करीब 100 किलो चांदी विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप प्राप्त हो रही है। TempleNews
#SanwaliyaSeth #SanwaliyaSethTemple #Chittorgarh #Rajasthan #TempleDonation #SilverDonation #Devotee #Faith #ReligiousNews #HinduTemple #TempleNews #SpiritualIndia #IndiaTemples #Blessings #DonationNews #MadhyaPradesh #Dewas #IndianCulture #Bhakti #TrendingNews
