Salumber: कल होगा सरणी नदी स्वच्छता महाअभियान

सलूंबर की खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Students participate in Tribal Pride Year celebrations on Birsa Munda Jayanti in Salumbar

Udaipur Times News, सलूम्बर, 19 जून 2026

1.कल होगा सरणी नदी स्वच्छता महाअभियान

"स्वच्छ सरणी, सुंदर सलूम्बर" के संकल्प के साथ जुटेगा पूरा जिला

जनभागीदारी से ही बनेगा अभियान ऐतिहासिक एवं सफल – जिला कलक्टर

 सरणी नदी को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में आज विशाल सरणी नदी स्वच्छता महाअभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि सरणी नदी केवल जल स्रोत ही नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है। इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

अभियान के सुचारू संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरणी नदी क्षेत्र को आठ जोनों में विभाजित किया गया है। इनमें त्रिवेणी पुलिया, मोरिला पुलिया, शीतला माता पुलिया, ग्लोबल स्कूल पुलिया, ओजस्वी उपवन, काबरा पेट्रोल पम्प क्षेत्र, आशीर्वाद गार्डन पुलिया तथा वेशमा एनिकट शामिल हैं। प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अभियान की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे। Udaipur Times Salumber News

बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर आवश्यक संसाधनों, मानवबल एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर परिषद, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, एनजीओ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया गया।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सरणी नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के संकल्प में सहभागी बनें। Udaipur News

2.सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर मिला समाधान, पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए गए स्वामित्व नक्शे

राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत श्यामपुरा झा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया गया। शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार तुलसीराम मीणा के निर्देशन में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वामित्व नक्शे उपलब्ध कराए गए, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

शिविर में नाथू पिता रामा, लक्ष्मण पिता रामा, जयंती पिता धना सहित अन्य लाभार्थियों ने अपनी भूमि से संबंधित दस्तावेज एवं स्वामित्व नक्शा प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रस्तुत की। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा पात्र पाए गए लाभार्थियों को शिविर स्थल पर ही स्वामित्व नक्शे वितरित किए गए।

इस अवसर पर शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। स्वामित्व नक्शा मिलने से लाभार्थियों को भूमि संबंधी अभिलेख प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी। CM Bhajan Lal Sharma

शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश चंद खटीक एवं सहायक विकास अधिकारी इन्द्र सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

3.राज उन्नति बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से अधिकारी जुड़े तथा पूर्व में आयोजित राज उन्नति की पांचवीं बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों के मध्य लंबित सीमांकन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन संबंधी कार्यों के शीघ्र निष्पादन से विकास कार्यों में गति आएगी तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

बैठक उपरांत जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी कार्यालयों में राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं 181 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों एवं नकारात्मक खबरों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने आगामी "हरियालो राजस्थान" अभियान को लेकर वन विभाग को पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों को निर्धारित समयावधि में लक्ष्य अनुसार पौधों की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 5 से 7 "वन मित्र" तैयार करने तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। Administrative News

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने एवं नियमित निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व नदी-नालों, जल निकासी मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु एवं बदलते मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। Salumber News

#SaraniRiver #SwachhSaraniSundarSalumber #SalumberNews #RajasthanNews #RiverConservation #CleanRiverCampaign #EnvironmentalAwareness #SalumberDistrict #UdaipurNews #RajasthanUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News