66 सरस बूथ की हुई लॉटरी

नगर निगम व सरस डेयरी के द्वारा यह लॉटरी निकाली गई
 | 
Nagar Nigam Saras Lottary

उदयपुर, 10 मार्च 2023। नगर निगम सभागार में आज शुक्रवार को सरस बूथ की लॉटरी का आयोजन किया गया। नगर निगम व सरस डेयरी के द्वारा यह लॉटरी निकाली गई। 

पूर्व में सरस डेयरी द्वारा 66 पॉइंट नगर निगम क्षेत्र के लिए फॉर्म निकाले गए थे। जिसमें कई बेरोजगार लोगों ने किस्मत आजमाने के लिए इसके फॉर्म भरे उसके बाद आज सरस डेयरी के अधिकारियों के साथ नगर निगम के उप-महापौर पारस सिंघवी भी मौजूद थे। 

सिंघवी ने बताया राज्य सरकार की बजट घोषणा में यह प्रस्ताव पारित किया गया था उसके बाद में इसे जमीनी स्तर पर पूरा करने के बाद आज लॉटरी निकाली गई है प्रत्येक बूथ के लिए चार व्यक्तियों की गोटी निकाली गई है चारों का साक्षात्कार के बाद में निश्चित किया जाएगा कि कौन व्यक्ति इसकी पात्रता रखता है उसके बाद में उसी व्यक्ति को यह बूथ आवंटन कर दिया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया ठीक 11:30 बजे शुरू कर दी गई  इसको लेकर निगम प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी ।

सभी आवेदकों को लॉटरी के दौरान उपस्थित रहने की छूट दी गई थी। आवेदक रंगमंच पर पहुंचे जहां उन्होंने लॉटरी प्रक्रिया में भाग लिया।

दौरान जिला कलक्टर, नगर निगम, रीको, हाउसिंग बोर्ड, नगर विकास प्रन्यास, ट्रैफिक पुलिस आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News