उदयपुर में गूंजेगी सरगम

8 नवंबर को ऑल इंडिया रेडियो संगीत सम्मेलन में मोहम्मद अमान और डॉ. विजयेंद्र की प्रस्तुति
 | 
All India Radio Music Conference Udaipur – Live Performances by Mohammad Aman & Dr. Vijendra – 8 November

उदयपुर 04 नवंबर 2025 - प्रसार भारती और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 67वां आकाशवाणी संगीत सम्मेलन आठ नवंबर शनिवार को शाम 7 बजे से उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नूतन सभागार में आयोजित होगा।

क्षेत्र के उप महानिदेशक आकाशवाणी राजेंद्र नाहर ने बताया कि आकाशवाणी संगीत सम्मेलन में बंदिश बैंडिट्स वेब सीरिज के ‘गरज गरज’ फेम मोहम्मद अमान शास्त्रीय गायन एवं डॉ. विजेंद्र गौतम गीत और गजल प्रस्तुत करेंगे। आकाशवाणी संगीत सम्मेलन भारत के 24 शहरों में 2 से 29 नवंबर के बीच आयोजित हो रहे हैं।

चुनिंदा शहरों में उदयपुर भी एक है।

इसमें हिंदुस्तानी, कर्नाटक, सुगम संगीत और लोक संगीत की प्रतिष्ठित संगीत प्रतिभाएं भाग लें रही है। नाहर ने यह भी बताया कि सम्मेलन के लिए आमंत्रण पत्र किसी भी कार्य दिवस पर आकाशवाणी उदयपुर के मोहता पार्क स्थित कार्यालय से दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

इस संपूर्ण शृंखला आयोजन की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ प्रसार भारती के ओटीटी ‘वेव्स’ एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स  पर 26 दिसंबर 2025 से 23 जनवरी 2026 के दौरान रात्रि दस बजे से 11 बजे तक प्रसारित की जाएगी। आकाशवाणी संगीत सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी ।

यह सम्मेलन एक तरफ जहां देश की स्थालपित संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, वहीं कई संगीत प्रतिभाएं इसी मंच से प्रसिद्ध हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News