सवीना हादसे में मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार देने की घोषणा

घायलों की तीमारदारी करने एमबी अस्पताल पहुंचे सीएम गहलोत
 | 
cm gahlot

उदयपुर 8 जून 2022 । शहर के सवीना थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी में आज बड़ा हादसा हो गया। जिसमे 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसे की घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एमबी अस्पताल पहुंचे। जहाँ उन्होंने हादसे में मारे गए लोगो के लिए 2 लाख रूपये और घायलों को 50 हज़ार रूपये देने की घोषणा की।  

cm gehlot

उल्लेखनीय है की सवीना कृषि मंडी में पास की दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दुकान की छत गिर गई। हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए वहीं 3 की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए ।

हादसे के दौरान वहां कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहरवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News