Job Alert: SBI-CBO के 2050 वैकेंसी की घोषणा
नई दिल्ली 30 जनवरी 2026। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड अफसर (CBO) के 2050 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
SBI CBO Recruitment 2026: CBO पद के लिए आवेदन के लिए आयु सीमा 31 दिसंबर, 2025 तक 21 से 30 साल है। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC विकलांग व्यक्तियों को आयु सीमा में छुट भी दी गई है।
SBI की और से जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 2,050 पदों को भरा जाना है। आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है. जो कि 18 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सर्कल बेस्ड ऑफिसर की नौकरी के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है हालाँकि उम्मीदवारों के पास कम से कम दो साल बैंकिंग का अनुभव भी होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in आपको आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करे। एक फॉर्म आपके सामने आएगा। इस फॉर्म को सही से भरने के बाद आपको फीस भी भरनी होगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल, OBC, और EWS उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, और PH या PWD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
क्या है चयन प्रक्रिया
CBO भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले को इंटरव्यू के लिए और भाषा टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो लोग इस टेस्ट को पास करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। भाषा टेस्ट होने के कारण छात्र को संबंधित राज्य के सर्किल में ही आवेदन करना होता है।
आपको बता दे कि सरकारी बैंको में कार्यरत कर्मचारियों को के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के समय NOC देनी अनिवार्य है। CBO का बेसिक वेतनमान 48480 रूपये होता है।
किन सर्किल में कितनी वेकेंसी है ?
- जयपुर - 103
- भोपाल - 97
- चंडीगढ़ - 103
- गांधीनगर - 194
- लखनऊ - 200
- बेंगलुरु - 200
किस वर्ग में ही कितनी वेकेंसी
- सामान्य - 852
- SC - 303
- ST - 148
- OBC - 547
- EWS - 200
Source: Media Reports
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
