उदयपुर में 8 जनवरी से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद

कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक बंद रहेगे

 | 
school

यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगें

उदयपुर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते  चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है।

उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में नियमित शिक्षण संस्थाओं का संचालन कक्षा 1 से 8वी तक 8 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक बंद रहेगा। यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगें।

विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार रहेगा एवं विद्यार्थियों को ऑन लाईन माध्यम में पढ़ाने की व्यवस्था की जायेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News