उदयपुर के कुंडली प्राथमिक स्कूल की छत गिरी
देर रात छत ढहने से टल गया बड़ा हादसा
| Mar 11, 2022, 19:09 IST
एक कमरे और बरामदे में पढ़ाई करते है बच्चे
उदयपुर ज़िले के झल्लारा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कराकला गांव की नई बस्ती में देर रात कुंडली प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। जब यह स्कूल की छत गिरी तो इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक यह स्कूल भवन करीब 35 साल पुराने भवन में चल रहा है। पुराना भवन होने के कारण दिवारे और स्कूल की छत कमजोर हो गई हैं। भवन की मरम्मत के लिए सम्बंधित विभाग को लिखा गया है। लेकिन किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। ऐसे में बच्चे सिर्फ एक कमरा है जो नया बना था उसी में पढ़ाई करते हैं। बाकी बच्चे स्कूल के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते हैं।
