प्याज लेकर दूसरी कांदा एक्सप्रेस नासिक से चेन्नई पहुंची

 | 
Kanda Express

 

Udaipur Times, Kanda Express: देश मे प्याज की कमी और बढ़ती कीमतों के मद्देनजर महाराष्ट्र के नासिक से कांदा एक्सप्रेस की दो खेपें भेजी गई हैं। जिसमे से पहली खेप दिल्ली सुर दूसरी खेप चेन्नई भेजी गई।

450 मीट्रिक टन प्याज पहली खेप 27 अगस्त 2026 को देर रात दिल्ली पहुंची। इसमें से 140 मीट्रिक टन प्याज वाराणसी, लखनऊ, चंडीगढ़ और अमृतसर में और बाकी बचा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वितरित किया गया।

840 मीट्रिक टन प्याज से लदी दूसरी रेलगाड़ी 31 अगस्त 2026 को चेन्नई पहुंची। तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से प्रति कार्ड 1 किलो प्याज की आवश्यकता के अनुसार वितरित करने की योजना बनाई है। तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित जिला-वार क्लस्टरिंग के अनुसार प्याज का वितरण होने की संभावना है।

बता दे की सरकार ने प्रमुख उपभोग केंद्रों तक प्याज के बफर स्टॉक की सुनियोजित आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके लिए रेलगाड़ियों (कांदा एक्सप्रेस) और सड़क परिवहन का हाइब्रिड मॉडल अपनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और मौसमी मूल्य दबावों को कम करना है।

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत रखे गए प्याज के बफर स्टॉक की आपूर्ति 24 अगस्त 2026 से भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के माध्यम से शुरू हुई।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News