पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के द्वितीय रिव्यू चयन सूची जारी, 25 मई को दस्तावेज सत्यापन

25 मई को दस्तावेज सत्यापन, चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में होना होगा उपस्थित।

 | 
Selected candidates for Udaipur Police Constable Recruitment 2025 second review list to attend document verification on May 25 at Reserve Police Line Udaipur.

उदयपुर 23 मई 2026 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत उदयपुर जिले में कांस्टेबल सामान्य (नॉन टीएसपी) के रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय रिव्यू चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सामान्य (नॉन टीएसपी) के 389 रिक्त पदों के लिए 13 एवं 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा 8 से 10 दिसंबर 2025 तक महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड उदयपुर में आयोजित की गई थी।

प्रारंभिक चयन सूची जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्ति नहीं लेने, अन्यत्र चयनित होने, स्वास्थ्य परीक्षण में अयोग्य पाए जाने, गर्भवती महिला अभ्यर्थियों, आपराधिक प्रकरणों एवं अन्य कारणों से पद रिक्त रह गए थे। इन रिक्त पदों को भरने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर द्वारा द्वितीय रिव्यू बोर्ड गठित किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार 19 मई 2026 को रिव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई तथा संशोधित चयन सूचियां अनुमोदन के लिए पुलिस मुख्यालय भेजी गईं। पुलिस मुख्यालय द्वारा 21 मई 2026 को संशोधित चयन सूची को अनुमोदित कर दिया गया। द्वितीय रिव्यू में चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय उदयपुर एवं रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी।

द्वितीय रिव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को 25 मई 2026 को प्रातः 6:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण हेतु उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को समान पात्रता परीक्षा 2024 का प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र की प्रति, प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanPolice #PoliceRecruitment #UdaipurPolice #ConstableRecruitment #RajasthanNews #UdaipurUpdates #GovtJobs #RajasthanGovtJobs #PoliceJobs #UdaipurCity #RajasthanRecruitment #UdaipurEmployment #MewarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News