सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर भर्ती शिविर 17 से 23 दिसंबर तक

उदयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों मे होगा
 | 
Job Offer

उदयपुर 16 दिसंबर 2025। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में SIS सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक उदयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों मे होगा। 

उक्त शिविर 17 दिसंबर को पंचायत समिति वल्लभनगर, 18 दिसंबर को पंचायत समिति गिर्वा, 19 दिसंबर को पंचायत समिति ऋषभदेव, 20 दिसंबर को पंचायत समिति खेरवाड़ा, 22 दिसंबर को पंचायत समिति भिंडर, 23 दिसंबर को पंचायत समिति लसाडिया में आयोजित किया जायेगा। किसी भी पंचायत समिति के अभ्यर्थी इन पंचायत समितियों मे भाग ले सकते हैं भर्ती केम्प का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।

कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10वीं व 12वीं सहित समस्त शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो व 350रू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।

#UdaipurJobs #RajasthanJobs #SecurityGuardRecruitment #SecuritySupervisorJobs #UdaipurEmployment #RajasthanRecruitment #JobCampUdaipur #SISSecurity #IndianSecuritySkillsCouncil  #YouthEmployment