बांसवाड़ा में सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर

बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 
 | 
banswara

News-ब्लॉक स्तर पर सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम तय

बांसवाड़ा 3 दिसंबर 2025। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सुरक्षा सुरवाइजर भर्ती रोजगार कैंप का आयोजन समस्त ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है, जिसका तिथिवार कार्यक्रम तय कर लिया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी के.आर. मेघवाल ने बताया कि इस प्लेसमेंट शिविर में निजी क्षेत्र की एनएसएसएस सेक्युरिटी द्वारा 300 पदों पर सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु साक्षात्कार लिये जाएंगे, जिसमें सुरक्षा जवान 12वीं पास तथा हाईट-168 सेमी., वजन 55-90 किग्रा. सीना-80 से 85 एवं आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है तथा सुपरवाइजर के लिए कम्प्युटर डिप्लोमा 1 वर्ष का तथा वेतनमान 13000-24000 रूपए होगा। 

ब्लॉक स्तर पर तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 दिसंबर को गांगड़तलाई में शिविर आयोजित करने के बाद 03 को गढ़ी, 04 को घाटोल, 05 को कुशलगढ़, 08 को सज्जनगढ़, 09 को बांसवाड़ा, 10 को बागीदौरा, 11 को अरथुना, तथा 12 दिसंबर को आनंदपुरी शिविर आयोजित होंगे। यह सभी शिविर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित होंगे। इन शिविरों का समय सुबह 11 से दोपहर 3.00 बजे तक रहेगा।

News-वंदे मातरम के 150 बर्ष पर तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ 

बांसवाड़ा 3 दिसंबर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के  केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), डूंगरपुर की ओर से वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष पर तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का आयोजन 03 से 05 दिसंबर तक शहर के श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा के सभागार में किया जा रहा है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक आर.एल. मीणा ने बताया कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की योजनाओ एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 बर्ष विषयों पर केंद्रित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 03 दिसंबर 2825  को सुबह 11 बजे, जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, पंचायत समिति बांसवाड़ा के प्रधान बलवीर रावत, डूंगरपुर -बांसवाड़ा के पूर्व सांसद कनकमल कटारा द्वारा किया जाएगा।

सहायक निदेशक मीणा ने बताया कि प्रदर्शनी में वंदे मातरम गीत, खेलो भारत नीति 2025, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, ज्ञान भारतम् मिशन, रोजगार मेला- नौकरियां- कौशल विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0, डिजिटल इंडिया, भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति, सर्वदा शक्तिशाली भारत का संविधान, प्रधानमंत्री गति शक्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.0 एवं 2.0, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सहकारिता, बेहतर कल का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित पैनल लगाए जा रहे हैं। 

इसके अलावा इस प्रदर्शनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, भारतीय डाक विभाग, महिला अधिकारिता, जिला परिषद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक अपनी-अपनी विभागीय स्टॉल भी लगा रहे है तथा युवाओं व विद्यार्थियों को मनोरंजन  के लिए एलईडी स्क्रीन/टीवी, फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत मोशन गेम्स तथा सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे । 

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। इन सत्रों में अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी आमजन को अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी के दौरान  विभिन्न मौखिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हाथों हाथ पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में बांसवाड़ा शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज बीएड एवं एसटीसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड, नगर परिषद के कार्मिको सहित  शहर के गणमान्य नागरिको को प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है और यह प्रदर्शनी सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक खुली रहेगी

News-उपखंड अधिकारी छोटीसरवन ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण 

बांसवाड़ा 3 दिसंबर। उपखंड अधिकारी छोटीसरवन प्रकाश चन्देलिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटीसरवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र छायनबड़ी व कुण्डल का निरीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटीसरवन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव पाया गया तथा विद्युत वायरिंग, विद्युत प्लग आदि टूटे हुए पाए गए। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पीछे चिकित्सा परिसर में सफाई का अभाव पाया गया। इसके लिए ब्लॉक् मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था ठीक करवाने व चिकित्सालय में वायरिंग सही रवाने के निर्देश दिए गए, चिकित्सालय का जनरेटर भी खराब पाया गया सित्रजसे ठीक करवाने के भी निर्देश दिए गए।

उपस्वास्थ्य केन्द्र डूंगरा में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र कुण्डल व उपस्वास्थ्य केन्द्र छायनबड़ी बंद पाए गए।