वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना की ट्रेन रवाना

उदयपुर और बांसवाड़ा के 148 यात्री अयोध्या में करेंगे दर्शन

 | 
trains

उदयपुर, देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार को राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के 148 यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या की यात्रा करेंगे।

राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.15 बजे राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उपायुक्त सुनील मत्तड, सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ट्रेन में 148 यात्री रवाना हुए। इनमें उदयपुर संभाग के 55 एवं बांसवाडा संभाग के 93 यात्री शामिल हैं। उक्त ट्रेन राज्य की 15वीं ट्रेन है। सर्वप्रथम ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी एवं यात्रियों को राम जन्मभूमि के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद हरिद्वार एवं ऋषिकेश ले जाया जाएगा। यह ट्रेन 6 सितंबर को लौटेगी। उदयपुर से अगली ट्रेन 8 सितंबर को गंगासागर के लिए प्रस्थान करेगी।



 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News