पैंथर के लिए वन विभाग की टीम में लगाया पिंजरा

बड़ी इलाके में पैंथर का खौफ

 | 
forest dept

उदयपुर। शहर से सटे आस पास की आबादी इलाकों में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में काफी खौफ का माहौल है। 2 दिन पूर्व बड़ी इलाके में एक पैंथर ने बछड़े को शिकार बनाया । उसके बाद ग्रामीणों में खौफ और बढ़ गया है। आबादी इलाकों में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। 

बड़ी में दो दिन पूर्व बछड़े को शिकार बनाने बाद अब वन विभाग की टीम में पिंजरा लगाया है। बड़ी सरपंच मदन पंडित ने बताया लगातार बड़ी मैं पेंथर की दस्तक से अब वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया है जिसमें एक बकरे को भी बांधा गया है। 

जिस इलाके में पैंथर की दस्तक है उसी इलाके में वन विभाग द्वारा उसे पिंजरे को लगाया गया है। जिससे कि जंगली और खूंखार पैंथर उसे पिंजरे में कैद हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News