महादेव मंदिर में सिवरेज का पानी का मुद्दा अब शांत

मंदिर परिसर की जलाभिषेक में भरने वाले पानी का निस्तारण कर दिया

 | 
mahadev temple

उदयपुर 16 दिसंबर 2024। शहर की पिछोला झील के पास स्थित गढ़िया देवरा महादेव मंदिर में सिवरेज का पानी का का मुद्दा अब शांत हो गया।  इस मामले को लेकर स्मार्ट सिटी विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जाँच की ।

दअरसल पिछले लंबे समय से गढ़िया देवरा महादेव मंदिर में सिवरेज पानी भरने की शिकायत और आमजन की भगवान के प्रति भावनाओं को देखते हुए सोमवार को स्मार्ट सिटी के चीफ़ कंस्ट्रक्शन मैनेजर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मौके पर जाकर मंदिर परिसर की जलाभिषेक में भरने वाले पानी का निस्तारण कर दिया।  

gadiya devra

स्मार्ट सिटी के चीफ़ मैनेजर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की पिछोला झील का वाटर लेवल ओर बावड़ी का वाटर लेवल बराबर था इसके बाद जब मंदिर के पास खुदाई की गई तो सामने आया कि जलदाय विभाग की एक पुरानी पाइप लाइन लगी हुई थी जिसमें पीने का पानी सुचारु था।  

पीएचडी की पाइपलाइन का पानी बंद कर के देखा गया तो अब मंदिर के जलाभिषेक स्थान पर पानी भरना बंद हो गया। साथ ही क्षेत्र वासियों को यह भी बताएं कि यह सिवरेज का पानी नहीं था, यह स्वच्छ पीने योग्य पानी था जिसे अब बंद कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News