उदयपुर के शाहरुख खान बने पुणे कैपिटल्स के मुख्य कोच

शिर्डी में आयोजित प्रतिष्ठित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, भारत अंडर-19 की पूर्व खिलाड़ी प्राप्ति रावत करेंगी कप्तानी

 | 
Udaipur cricket coach Shah Rukh Khan appointed head coach of Pune Capitals in Shirsat Sports Women's Cricket Tournament

 

Udaipur Times News, Sports News Udaipur, उदयपुर 22 जुलाई 2026। अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के खिलाड़ी एवं क्रिकेट कोच शाहरुख खान को महाराष्ट्र के शिर्डी में 15 से 26 जुलाई तक आयोजित Shirsat Sports महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पुणे कैपिटल्स टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

पुणे कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को इजेरी स्पोर्ट्स, विजयपुर (कर्नाटक) द्वारा आयोजित टीम ऑक्शन के माध्यम से खरीदा गया है। फ्रेंचाइजी का संचालन इजेरी क्रिकेट ग्राउंड एवं इजेरी क्रिकेट अकादमी के बैनर तले किया जा रहा है।

टीम के मालिक प्रकाश इजेरी हैं, जबकि सह-मालिक सूरज पाटिल एवं बसवराज इजेरी हैं। PuneCapitals

टीम की कमान भारत अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्राप्ति रावत को सौंपी गई है, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। यह महिला क्रिकेट प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें विभिन्न राज्यों की कई नामी खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खेल चुकी कई अनुभवी क्रिकेटर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा माना जा रहा है। TennisBallCricket

उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के खिलाड़ी होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों के साथ कोचिंग और हाई-परफॉर्मेंस सपोर्ट स्टाफ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। WomenInCricket

#ShahRukhKhan #PuneCapitals #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanCricket #CricketCoach #Women'sCricket #ShirsatSports #Shirdi #ISPL #TennisBallCricket #CricketNews #SportsNews #PraptiRawat #TeamIndia #WomenInCricket #UdaipurTimes #Maharashtra #Cricket

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News