उदयपुर में दो दिन और रहेगी शीतलहर, गिरेगा पारा

प्रदेश में गुरुवार को 9 शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया

 | 
शीत लहर से दिन में भी कड़क ठंड का एहसास हो रहा है, एमपीयूएटी के आरसीए केंद्र पर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

लेकसिटी में चल रही शीत लहर ने ठंड से कंपकंपी छुटा दी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है वहीं शीत लहर से दिन में भी कड़क ठंड का एहसास हो रहा है। एमपीयूएटी के आरसीए केंद्र पर न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

लेकसिटी में बीते कई दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। हाड़कंपाने वाली इस ठंड में लोगो की कंपकपी छुड़वा दी है। जनवरी के आखिरी दिनों में अभी तेज़ ठंड बनी रहेगी। इधर, उत्तर भारत में चल रही शीत लहर का प्रकोप प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है। माउंट आबू में तो पारा गलन बिंदु से भी 4 डिग्री नीचे चला गया है। माउंट आबू का न्यूनतम तापमान (-)4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तरी भारत में इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश में गुरुवार को 9 शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। माउंट आबू का तापमान लगातार दूसरे दिन माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

कड़ाके की सर्दी के चलते दोपहर में तेज धूप खिलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का पारा 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी जयपुर में रात का पारा 0.6 डिग्री लुढ़ककर 6.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जिलों में अगले तीन तक शीतलहर चलने की संभावना है। शीतलहर का असर 31 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 1 फरवरी से ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News