15 बेघर लोगों को पहुंचाया आश्रय स्थल, परीक्षार्थियों को दी जानकारी


15 बेघर लोगों को पहुंचाया आश्रय स्थल, परीक्षार्थियों को दी जानकारी

निगम अधिकारी निकले रात्रि गश्त पर

 
umc shelter

उदयपुर 1 जनवरी 2025। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश द्वारा उदयपुर शहर में अनूठी पहल करते हुए रात्रि में फुटपाथ एवं सड़क किनारे सोए हुए बेघर, बेसहारा को आश्रय स्थल तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ किया गया था और रात्रि कालीन गश्त की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में नगर निगम की विभिन्न शाखों के अधिकारी को सम्मिलित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत नगर निगम उदयपुर द्वारा 7 स्थाई आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान मे शीतलहर को मध्यनजर रखते हुए नगर निगम द्वारा रात्रिकालीन गश्त प्रारंभ की गई है जिससे खुले मे सोने वाले बेघरो को आश्रय स्थल पहुँचाया जा सके। इस हेतु निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए थे। इसी के साथ आश्रय स्थल संचालन करने वाली संस्थाओं को भी अपने आश्रय स्थल के 3 किलोमीटर क्षेत्र में रात्रि को सड़क पर सोने वाले व्यक्तियों को वहां से उठाकर आश्रय स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

15 लोगों को पहुंचाया आश्रय स्थल

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को जिला परियोजना अधिकारी ज्योति वाला पवार ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार किर के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि गश्त कर सड़क एवं फुटपाथ पर सोए हुए लोगों को आश्रय स्थल पर पहुंचाने का कार्य किया है। ज्योति बाला के अनुसार गोवर्धन विलास क्षेत्र से चार लोगों को रेती स्टैंड क्षेत्र से तीन लोगों को एवं उदियापोल, प्रताप नगर क्षेत्र से आठ लोगों को आश्रय स्थल पर पहुंचाकर उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। इसी के साथ ही शहर में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को भी जानकारी के अभाव में उन्हें आश्रय स्थल में उपलब्ध की जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया एवं सुविधाओं का लाभ लेने की हेतु प्रेरित किया। 

कुल 7 आश्रय स्थल संचालित है निगम द्वारा, शहरवासी भी निभाए भागीदारी

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में निर्धन, गरीब, बेसहारा व आश्रयविहिन तथा यात्रियों के लिए नगर निगम द्वारा 7 स्थलों पर आश्रय स्थल संचालित किये जा रहे है। वर्तमान में शीतऋतु भी प्रारम्भ हो चुकी है और रात्री में कोई भी बेसहारा व आश्रयविहिन व्यक्ति आम रास्तों, फुटपाथों तथा खुले स्थानों पर रात्रि विश्राम नहीं करे इस हेतु इन्हें इन आश्रय स्थलो में स्थानान्तरीत किये जाने का कार्य आरंभ किया गया है ताकि शीतऋतु से किसी प्रकार की जनहानि ना हों। शहर के चेतक सर्कल पर दो, उदियापोल सेक्टर ऑफिस, प्रताप नगर, मुल्ला तलाई, आवरी माता कच्ची बस्ती, गोवर्धन विलास पर वर्तमान ने आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal