शिया इस्माइली आध्यात्मिक नेता आगा खान IV का निधन


शिया इस्माइली आध्यात्मिक नेता आगा खान IV का निधन

आगा खान को जुलाई 1957 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा “महामहिम” की उपाधि दी गई
 
Shia Ismaili leader aga khan IV

शिया इस्माइली (आगा खानी) समुदाय के आध्यात्मिक नेता और धर्मगुरु आगा खान IV का 88 वर्ष की उम्र में पुर्तगाल के लिस्बन में निधन में हो गया है। आगा खान फाउंडेशन और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने घोषणा की कि हिज हाईनेस प्रिंस करीब अल-हुसैनी, आगा खान चतुर्थ और शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम का मंगलवार को पुर्तगाल के लिस्बन शहर में निधन हो गया।

आगा खान को जुलाई 1957 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा “महामहिम” की उपाधि दी गई। उनके दादा आगा खान III द्वारा अप्रत्याशित रूप से उन्हें इस्माइली मुस्लिम समुदाय के नेता के रूप में परिवार के 1,300 साल पुराने राजवंश का उत्तराधिकारी नामित करने के दो सप्ताह बाद ही उन्हें यह उपाधि दी गई।

आधिकारिक तौर पर वे 19 अक्टूबर, 1957 को तंजानिया के दार एस सलाम में आगा खान IV बन थे। इस्लामी संस्कृति और मूल्यों के कट्टर समर्थक आगा खान को मुस्लिम समाज और पश्चिम के बीच पुल बनाने वाले के रूप में व्यापक रूप से पहचाना जाता है। उन्होंने राजनीति से काफी हद तक दूर रहते हुए यह काम किया।

उनका प्राथमिक परोपकारी संगठन आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क स्वास्थ्य सेवा, आवास, शिक्षा और ग्रामीण आर्थिक विकास में सुधार पर केंद्रित है। उनके नाम वाले अस्पताल की स्थापना बांग्लादेश, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में किए गए।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal