सवीना कृषि मंडी में दुकान की छत गिरी, 3 मरे, 7 घायल
मलबे के नीचे दबे लोग, सीएम गहलोत घायलों की तीमारदारी के लिए पहुंचे अस्पताल
| Updated: Jun 8, 2022, 20:17 IST
मलबे में और लोगों की दबने का आशंका
उदयपुर 8 जून 2022 । शहर के सवीना थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी में आज बड़ा हादसा हो गया। सवीना के कृषि मंडी में एक दुकान की छत गिर गई। हादसे के दौरान कई लोग दब गए और 3 की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार सवीना कृषि मंडी में पास की दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दुकान की छत गिर गई। हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए वहीं 3 की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए ।

हादसे के दौरान वहां कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहरवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं।
