अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले उदयपुर में राम आ रहे है शॉर्ट फिल्म रिलीज होगी

फ़िल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर रविवार को लॉन्च किया गया

 | 
ram aa rahe hai short film

उदयपुर 15 जनवरी 2024 । अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उदयपुर में राम आ रहे है शॉर्ट फिल्म रिलीज होगी। फ़िल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर रविवार को लॉन्च किया गया। 

दिग्गज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस शॉर्ट फिल्म की कहानी हिमांशु भट्ट ने लिखी है और शूट यश साहू ने किया है। फ़िल्म के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि जब पूरे देश मे करोड़ो रूपये खर्च करके धूमधाम से इस उत्सव को मनाया जा रहा होगा तब सुदूर आदिवासी इलाके में अभावों में रहने वाला मजदूर परिवार किस तरह इसे सेलिब्रेट करता है वो इस फ़िल्म में दिखाया है। 

उन्होंने बताया कि फ़िल्म को कालीवास गांव में शूट किया गया है। फ़िल्म में मुख्य किरदार के रूप में तीन कलाकार ही है लेकिन ऊंची पहाड़ी पर बने झोंपडी में शूटिंग के लिए 40 से अधिक क्रू मेंबर्स ने सहयोग दिया है। इस फ़िल्म में उदयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी 52 वर्षीय रमेश नागदा, पायल मेनारिया और बाल कलाकार ख्याति द्विवेदी मुख्य किरदार के रूप में नज़र आएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News