श्रेयस अय्यर उदयपुर पहुंचे, बच्चों को दिए क्रिकेट टिप्स उदयपुर

“वंडर क्रिकेट अकादमी के बच्चों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की ट्रेनिंग दी”
 | 
Shreyas Iyer Visits Udaipur, Trains Young Cricketers

उदयपुर 26 सितंबर 2025 - भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद उदयपुर घूमने पहुंचे हैं।वे पिछले दो दिन से गोवर्धन विलास स्थित होटल शिकारबाड़ी में ठहरे हुए हैं।

यहां उन्होंने होटल के क्रिकेट मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की और वंडर क्रिकेट एकेडमी के बच्चों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से जुड़े टिप्स दिए। बच्चों ने उनसे आटोग्राफ लिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। वे बुधवार दोपहर को आए थे और आज शाम तक रवाना होंगे।

Shreyaas Cricket

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और उदयपुर निवासी बलवंत शर्मा ने अय्यर से मुलाकात की।

Shreyaas Cricket

बलवंत शर्मा के अनुसार श्रेयस अय्यर ने बताया कि वे फिलहाल फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं और आगे व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी टी-20 और वनडे में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वे हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ता अजीत अगरकर को अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट का दबाव झेलना उनके लिए मुश्किल हो रहा है और उन्हें पीठ में तकलीफ महसूस हो रही है।

इसी कारण वे फिलहाल रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। अय्यर का उदयपुर से खास जुड़ाव है और वे एक साल पहले भी यहां पांच दिन के लिए आए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News