उदयपुर के टाउन हॉल में लगी सिल्क प्रदर्शनी
देश भर से आए कारीगर, यहाँ पर पॉकेट फोल्डिंग साड़ी भी खास, इसके साथ ही 70 साल तक खराब नहीं होते, एसे कारपेट लेकर आए हैं
उदयपुर, 6 दिसंबर। शहर के टाउन हॉल में जारी 'सिल्क ऑफ इंडिया एक्जिबिशन' में जहां देशभर के अलग-अलग कोनों से तमाम कारीगर आए हैं और अपनी कारीगरी का प्रदर्शन कर रहे हैं यहां खास 30 से ज्यादा वैरायटी के सिल्क फ्रेबिक हैं। यहा कई राज्यों के 60 कारीगरों ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट आइटम के स्टॉल लगाए हैं। इसमें बनारस की बनारसी सिल्क, कश्मीर का पशमीना सिल्क, कोलकाता का रेशम सिल्क, मसलीन सिल्क, ओरगेंजा सिल्क, टिश्यू सिल्क, टसर सिल्क फैब्रिक सहित हैंडीक्राफ्ट बैग्स, फूड और डेकोरेटिव आइटम्स हैं। यह एक्जिबिशन 31 दिसंबर तक चलेगी।
खास पॉकेट साड़ी लेकर आए हैं।
कोलकाता के कारीगर खास पॉकेट साड़ी लेकर आए हैं। करीब 1650 रुपए की ये रेशम साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है, जो फोल्ड होकर एक छोटे से पाउच की तरह पैक हो जाती हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की हाल ही पहनी साड़ियों के डिजाइन भी यहां अवेलेबल हैं। विंटर वेयर्स में कश्मीर की 20 हजार रुपए कीमत की कायनी शॉल और पशमीना शॉल भी आई हैं।
25 से ज्यादा वैरायटी के कारपेट, जिनकी कीमत साढ़े 5 लाख रुपए तक
|
|
|
|
