श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ी चांदी की गन और लहसुन
भक्त ने नाम गुप्त रखा
| Jul 23, 2025, 17:52 IST
चित्तौड़गढ़ 23 जुलाई 2025। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखी भेंटों का सिलसिला जारी है। इस बार एक अज्ञात श्रद्धालु ने मंदिर में चांदी की गन, बुलेट और लहसुन अर्पित किए हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी भक्त ने गन चढ़ाई है।
गन का वजन करीब 300 ग्राम है, जिसे बेहद खूबसूरती और बारीकी से तैयार किया गया है। इसके साथ एक चांदी की बुलेट और दो चांदी की लहसुन भी चढ़ाए गए हैं। कुल मिलाकर यह चढ़ावा 490 ग्राम का है।
श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है और यह विशेष भेंट मंदिर के भंडार में सुरक्षित रूप से रखवा दी गई है। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इससे पहले भी पोकलेन मशीन, अफीम के पौधे, चांदी की हथकड़ी और पगड़ी जैसी अद्भुत चीजें चढ़ाई जा चुकी हैं, जो भक्तों की अनोखी आस्था को दर्शाती हैं।
