सिंधी सोशल ग्रुप:राजेश सोनी सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

सचिव कमल कलवानी, कोषाध्यक्ष मोहित रामरख्यानी निर्वाचित

 | 
sindhi

उदयपुर, 9जनवरी। सिंधी सोशल ग्रुप, नीमच के नवीन सत्र-2024 के लिए नई कार्यकारिणी गठन के लिए चयन समिति को जिम्मेदारी सौपी गई थी। चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से राजेश सोनी को सिंधी सोशल ग्रुप नीमच का पुन: अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

सिंधी सोशल ग्रुप नीमच के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक विगत दिवस कनावटी रोड स्थित होटल श्रेष्ठा पैराडाइज में आयोजित की गई। बैठक में चयन समिति द्वारा वर्ष-2024 के लिए सिंधी सोशल ग्रुप नीमच की नवीन कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

नवीन सत्र-2024 के लिए अध्यक्ष राजेश सोनी, सचिव कमल कलवानी, कोषाध्यक्ष मोहित रामरख्यानी, उपाध्यक्ष मनीष टिलवानी, सहसचिव संतोष आहूजा, सलाहकार प्रकाश रामनानी, महेश वरधानी व किशन बच्चानी काे निर्वाचित घोषित किया।

साथ ही कार्यकारणी सदस्य के रूप में भरत पुरस्वानी, अमर वरधानी, श्याम गोविंदानी, संजय राजदेव, समीर रामनानी, रितेश तलरेजा, महेश साहनी, मनीष नासा को निर्वाचित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News