शहर वासियों को सिंगल युज प्लाटिक के खिलाफ किया जागरूक
उदयपुर 16 मार्च 2026। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के दूसरे दिन शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम के विभिन्न सेक्टरों में स्वास्थ्य शाखा की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों एवं आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम के 10 सेक्टरों में संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरण एवं कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों, ठेलों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग एवं पॉलीथीन के उपयोग की जांच की गई। निगम टीमों ने मौके पर ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और कपड़े अथवा कागज के बैग उपयोग करने की अपील की।
51.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर लगाया जुर्माना
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुल 51.5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम द्वारा 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
आयुक्त खन्ना ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के तहत शहर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें, ताकि उदयपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #RajasthanDay #CleanUdaipur #PlasticFreeUdaipur #SingleUsePlasticBan #SwachhBharat #SwachhtaAbhiyan #EnvironmentProtection #UdaipurMunicipalCorporation #RajasthanUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
