SIR डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ी

ड्राफ्ट लिस्ट 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा
 
 | 
election

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राजस्थान समेत देश के  12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग  अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता जोड़ने-हटाने का एन्यूमरेशन पीरियड यानी वोटर वेरिफिकेशन अब 11 दिसंबर तक चलेगा, जो पहले 4 दिसंबर तक तय था। वहीं, पहले ड्राफ्ट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन अब इसे 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

दरअसल बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा।

#ElectionCommission #VoterList #SIRUpdate #VoterVerification #IndiaElections #DraftVoterList #RajasthanNews #UdaipurNews #Election2026 #SIR2025

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News