पोपल्टी गाँव में स्थिति सामान्य अब नहीं मिला एक भी मरीज़

13 लोगो को उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गयी हैं

 | 
poppalti village

उदयपुर 24 जुलाई 2024। सीएमएचओ डा शंकर बामनिया ने बताया कि गांव पोपल्टी खण्ड गिर्वा में उल्टीदस्त रोकथाम कार्यवाही के तहत् गत चार दिनों में विभाग द्वारा की गयी रोकथाम कार्यवाही में कि खण्ड गिर्वा के गांव पोपल्टी, सेक्टर नाई के फला खंडेर एवं णिया में वेरी का पानी पीने से उल्टी एवं दस्त से करीब 30 से 40 लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। 

मेडिकल टीमो के द्वारा रोकथाम कार्यवाही के तहत् चौथे दिन की गयी कार्यवाही में 23 जुलाई 2024 को 13 लोगो को उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गयी हैं।

popalty village

डा बामनिया ने बताया कि वर्तमान में प्रभावित स्थल पर सर्वे कार्य जारी हैं। गांव में स्थित दुषित पानी का स्त्रोत (वेरी) से पानी पीने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया हैं एवं पानी के टेंकर तथा केम्पर के द्वारा शुद्ध पेयजल का वितरण किया जा रहा हैं। दुषित पानी नहीं पीने हेतु क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

एमबी अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा हैं तथा सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हैं। 108 एवं बेस एम्बुलेंस केम्प स्थल पर तैनात हैं। मेडिकल टीमों को आग्रिम आदेशों तक निरंतर सर्वे कार्य जारी रखे जाने के निर्देश दिये गये है मेडिकल टीमों को ओआरएस पाउडर, जिंक टैबलेट्स, क्लोरीन टैबलेट, डॉक्सी साइक्लिन आदि दवाईयां आवश्यक मात्रा में उपलब्ध करा दिये गये हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News