Udaipur Times, Udaipur Times: वाहनों मे व्हीकल लोकेश ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) के बाद अब स्पीड लिमिट डिवाइस (SLD) की अनिवार्यता के चलते वाहन चालकों को वाहन मालिकों के सामने नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर मे वाहन फिटनेस करवाने पहुंचे वहाँ चालकों और मालिकों को वापस लौटना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है की केंद्र सरकार ने 15 सितंबर 2026 से ही सभी राज्यों को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए थे। वहीं करीब एक सप्ताह पहले ऑनलाइन फिटने प्रक्रिया मे SLD सिस्टम को लागू कर दी गई है। लेकिन SLD से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटक गई है।
नए सिस्टम मे SLD से संबंधित 10 तरह की जानकारियाँ मांगी जा रही है, यह जानकारियाँ उपलब्ध नहीं होने से वाहन मालिक फिटनेस नहीं करवा प रहे है।
वाहन मालिकों की एक परेशानी यह भी है की वर्ष 2015 और 2018 के दौरान कई वाहनों मे SLD सिस्टम लगाए गए थे इसके बावजूद अब फिटनेस के समय सिस्टम मे इसकी जानकारी दर्ज करवाना अनिवेर किया जा राहा है। वाहन मे SLD उपकरण पहले से लगा होने के बावजूद स्थानीय परिवहन विभाग कार्यालय से इसका अनुमोदन करवाना पड़ेगा इसके बाद ही फिटनेस प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी।
ऐसे मे परिवहन यूनियन अब समस्या को लेकर आंदोलन करने की योजना बना रहा है, जयपुर मे संगठन के पदाधिकारियों ने परिवहन अधिकारियों से मुलाकात कर दो दिन का समय दिया है।
आपको बताया दे की शहर मे रोजाना करीब 100 वाहनों की फिटनेस होती है लेकिन SLD से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटक रही है।