स्मार्ट सिटी ACEO ने आयड़ नदी के कार्यों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराज़गी व्यक्त की गई

 | 
ayad river

उदयपुर 1 मई 2024। उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने आयड़ नदी के कार्यों का निरीक्षण किया। 

उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आयड़ पुनरोद्धार प्रोजेक्ट में पूला से ठोकर चौराहा तक पुनरोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 5 किलोमीटर है। वर्तमान में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 

एसीईओ चौहान ने आयड़ नदी के पुनर्रोधार के कार्यों पर अधिकारियों, पीएमसी इंजीनियर्स तथा ठेकेदारों से विस्तृत में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराज़गी व्यक्त की गई। पूर्व में संवेदकों को लगातार मौखिक व लिखित निर्देश दिए जाने के बावजूद भी संतोषजनक प्रगति नही हो पायी है। इसके लिए संवेदकों पर शास्ति लगाते हुए डी-बार किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, पीएमसी से मुख्य निर्माण प्रबंधक अरुण श्रीमाली, सहायक निर्माण प्रबंधक अमित यादव, एवं अन्य इंजीनियर्स मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News