geetanjali-udaipurtimes

Bhilwara अब तक जिले में 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

खनिज विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 | 

1.मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026

अब तक जिले में 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

भीलवाड़ा, 24 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत समस्त मतदाताओं के बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन सत्यापन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है। सोमवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए।

अब तक 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 13 लाख 44 हजार 19 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार 845 (72.97 प्रतिशत), माण्डल में 1 लाख 99 हजार 233 (70.82 प्रतिशत), सहाड़ा में 1 लाख 97 हजार 857 (75.77 प्रतिशत), भीलवाड़ा में 1 लाख 45 हजार 209 (49.29 प्रतिशत), शाहपुरा 1 लाख 99 हजार 907 (76.27 प्रतिशत), जहाजपुर में 1 लाख 81 हजार 624 (71.05 प्रतिशत), माण्डलगढ़ में 1 लाख 96 हजार 344 (75.64 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते है गणना प्रपत्र*

मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है। मतदाता अब पोर्टल https://voters.eci.gov.in/  पर विजिट कर ’एसआईआर-2026 : फिल इनुमेरेशन फॉर्म आइकन पर क्लिक कर ऑनलाईन अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

2 . खनिज विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश

भीलवाड़ा, 24 नवंबर। जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम, खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई। 

बैठक में सदस्य सचिव ने जिले में खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के विरूद्ध चालु वित्तीय वर्ष एवं विगत 02 वर्षों में की गयी कारवाई के बारे में सभी को अवगत करवाया गया।

खनिज बजरी के जिन प्लॉटों की सफल नीलामी हो गयी है और जिनकी पर्यावरण स्वीकृति अभी तक जारी नहीं हुई है। उनके संबंध में संबंधित अधिकारी को जिला कलक्टर की ओर से डीओ लेटर भिजवा कर लम्बित पर्यावरण स्वीकृति को जल्दी ही जारी करवाने संबंधित जानकारी प्रदान की।

जिला कलक्टर ने जिले में Abondoned Mines Pits  (परित्यक्त खदान खड़ा) को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये, जिनमें अपना संस्थान के माध्यम से और डी.एम.एफ.टी. फंड से खनन पट्टो के विकास एवं पौधा रोपण हेतु काम लिये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

इसके अतिरिक्त खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति के मनोनीत सदस्य राजेश सिंह राठौड़ द्वारा खनन पट्टा क्षेत्र को जोड़ने वाले रोड़ को डी.एम.एफ.टी. फंड से पास करवाने के लिए अवगत करवाया गया।

वन विभाग द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया की खनन पट्टों के ओवर बर्डन पर डी.एम.एफ. टी. के माध्यम से पौधारोपण कर ओवरबर्डन क्षेत्र को पुनः हराभरा किया जाना चाहिए।

खनि अभियन्ता, भीलवाड़ा ने अवगत करवाया गया कि पुर में माईका के अवैध खनन के पिट को शहर के कचरा वेस्ट को भराव करवा जाये तो शहर को कचरे के वेस्ट से भी कम होगा और अवैध खनन की समस्या से भी निजात पाया जा सकेगा। जिला कलक्टर ने सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने एवं भयमुक्त अवैध खनन / निर्गमन के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। 

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), पुलिस, परिवहन, तहसीलदार, खनि अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal