फतेहसागर पर जमकर उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ
नहीं दिखाई दिया कोरोना का डर
गेट खुलने और सन्डे लॉकडाउन ख़त्म होने का असर
उदयपुर 6 सितम्बर 2020। शहर की फतेहसागर झील पर गेट खोलने और सन्डे लॉकडाउन के ख़त्म होने से लोगो का हुजूम फतेहसागर पर उमड़ पड़ा। लोगो में कोरोना का कोई खौफ नज़र नहीं आया। जबकि अगस्त माह की शुरआत के बाद से ही कोरोना अपना कहर बरपा रहा है।

अगस्त माह की शुरुआत में कोरोना के 1304 केस थे वहीँ अगस्त माह के अंत तक आंकड़ा 2807 हो चूका था। अब सितम्बर के छह दिनों में ही कोरोना तीन हज़ारी हो चूका है लेकिन लगता है लेकसिटी की बाशिंदो कोई परवाह नहीं रही।

आज जैसे ही फतेहसागर के गेट खोले गए शहरवासियों की भीड़ फतेहसागर पर उमड़ पड़ी। जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियाँ उडी। वहीँ कई लोगो के चेहरे पर मास्क नदारद था।

