विश्व प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा गवरी को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैप्पी सिंह की कथित विवादित टिप्पणी के बाद मेवाड़ में आक्रोश

आदिवासी समाज सहित सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और हैप्पी सिंह के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की

 | 
Protest over Gavri Remark by Blogger Happy Singh

 

Udaipur Times News, Protest over Gavri Remark, उदयपुर 28 सितंबर 2026 - मेवाड़ की ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा गवरी को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैप्पी सिंह की कथित विवादित टिप्पणी के बाद मेवाड़ में आक्रोश देखने को मिला।

सोमवार को आदिवासी समाज सहित सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और हैप्पी सिंह के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में गवरी में आस्था रखने वाले लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए मेवाड़ की संस्कृति और गवरी जैसी ऐतिहासिक परंपरा को लेकर की गई टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेवाड़ की गवरी केवल एक लोक परंपरा नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और आस्था से जुड़ी हुई है। Udaipur News 

ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन संस्कृति और विशेष रूप से मेवाड़ की संस्कृति को लेकर आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हैप्पी सिंह के साथ-साथ ऐसे अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जो वीडियो या अन्य माध्यमों से सनातन संस्कृति और मेवाड़ की परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करते हैं। Protest  Against Blogger Happy Singh 

उन्होंने प्रशासन से मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News