Solar अथवा Battery चलित नाव का पिछोला झील में होगा संचालन

निगम ने पिछोला झील में बोट संचालन का करार किया समाप्त

 | 
pichola

उदयपुर 16 मई 2024 । नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक ने सख्त निर्णय लेते हुए पिछोला झील में चल रहे नाव संचालन के करार को आगे नहीं बढ़ाकर उसे समाप्त करने के निर्देश दिए है।

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि पिछोला झील में नगर निगम की अनुज्ञा पर वर्तमान में 18 वोट संचालित की जा रही है। जिसकी निगम से करार अवधि बुधवार तक थी। चूंकि राजस्थान उच्च न्यायालय ने निगम को पिछोला झील में सोलर/बैटरी (Solar / Battery operated boats) संचालित नाव के संचालन का निर्देश जारी किया है उसी की पालना में महापौर टांक ने सख्त निर्णय लेते हुए करार को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया। 

अब नए निविदादाता द्वारा जल्द ही सोलर एवं बैटरी से चलने वाली नाव का पिछोला झील में संचालन किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम द्वारा पहले से ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। निविदा प्रक्रिया में चयनित फर्म को कार्य आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। फर्म द्वारा नाव संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति की कार्यवाही के पश्चात पिछोला झील में नाव का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

राजस्व होगा दुगुना

निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि पहले नगर निगम को पिछोला झील में नाव संचालन से 3 करोड़ 51 लाख रुपए का राजस्व प्रतिवर्ष प्राप्त हो रहा था। नई निविदा में राशि बढ़ कर 5 करोड़ 40 लाख रुपए हुई है, जिससे लगभग 2 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व नगर निगम को प्राप्त होगा जिससे शहर के विकास कार्य संपादित किए जा सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News