geetanjali-udaipurtimes

राष्ट्रिय अंगदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहर विधायक ,कलेक्टर सहित 1200 लोगों ने ली अंगदान करने की शपथ

 | 

उदयपुर, 02 अगस्त 2025 - आरएनटी मेडिकल कॉलेज और ज़िले के अन्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को राष्ठ्रीय अंगदान दिवस पर "अंग दान महादान" के नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल विपिन्न माथुर ने बताया की इस कार्यक्रम को देश में दिन ब दिन देश में बाद रही अंगों की मांग को लेकर लोगों को इस ओर जागरूक करने के चलते आयोजित किया गया। 

माथुर ने कहा की ये देखा गया है की देश में हर साल करीब 5 लाख लोगों को विभिन्न अंगो की जरुरत होती है और अंग उपलब्ध नही होने पर कई लोगों की असमय की मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने कहा की अंग दान की महत्वता और जरुरत को काम लोगों में होने की वजह से काम लोग ही अंग दान करते हैं और ऐसे में काम ही ज़रूरतमंद लोगों को समय पर  अंग उपलब्ध हो पाते  हैं। ऐसे में हमें चाहिए की समाज में हर एक व्यक्ति अंग दान के महत्त्व को समझे और दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करे।  

माथुर ने इस मौके  पर आमजन से अपील भी की :

डॉ. माथुर ने कहा की उदयपुर एक आदिवासी बाहुल्य इलाका है जहां अंगदान के महत्त्व को सभी को समझना होगा और अंग दान करने की शपथ लेनी होगी और साथ ही कोशिश करनी होगी की उनके संपर्क में जितने लोग आते है उन सभी को अंगदान करने के लिएप्रेरित करना है ,जागरूक करना है। 

डॉक्टर नहीं हैं तो भी बचा सकते हैं किसी की जान 

डॉ. माथुर ने कहा की यद् कोई व्यक्ति अपने सभी अंगों का दान करता है तो वे करीब 8 लोगों की एक समय पर जान बचा सकता हैं। इसी लिए अगर कोई डॉक्टर नहीं है तो भी वह ये महान काम करके अपनी मृत्यु के उपरांत किसी के दिलोदिमाग में हमेशा के लिए जिंदा रह सकता है।  

शनिवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में करीब 1200 लोगों मौजूद रहे इनमे सभी ने अंगदान करने की शपथ ली।  इस कार्यक्रम में मौजूद रहे शहर विधायक ताराचंद जैन और ज़िला  कलेक्टर निमित मेहता ने भी अंगदान की घोषणा की। 

ज़िला कलेक्टर निमित मेहता ने इस कार्यक्रम की सराहना की और और साथ ही उदयपुर की जनता से अंगदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। 

अंगदान एक महादान दान है , अपने शरीर को छोड़ने के बाद अगर हम किसी के जीवन बचा सके तो उस से बढ़कर और कोई बात नहीं हो सकती। 

कलेक्टर मेहता ने कहा की उन्हें उम्मीद है की डॉक्टर्स की इस मुहीम के जरिए  समाज में इस ओर  एक जागरूकता आएगी और बड़ी संकिया में लोग नाग दान करने के लिए आगे आएंगे। 

उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के दौरान खुद उन्होंने भी अंगदान करने की शपथ ली और वह अपने अन्य परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal