गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन*


गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम मेे अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है

 
trains

उदयपुर,29.05.23 - उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी स. 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.05.23 से 25.06.23 तक (05 ट्रिप) गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को 18.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेषन पर 13.05 बजे आगमन एवं 13.15 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी सं. 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.05.23 से 28.06.23 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार को 14.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेषन पर 21.35 बजे आगमन एवं 21.45 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 23.30 बजे गुवाहाटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कामाख्या, गोलपाड़ा टाउन, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, अलीपुरद्वार, दलगांव, न्यूजलपाईगुडी, किशनगंज, बारसोई जं., कटिहार, नवगछिया, खगडिया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर जं0, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जं., छपरा,  सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर जं., अयोध्या, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेट्रल, ईटावा, शमशाबाद टाउन, आगराकैंट, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जं. व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal