सेंट पॉल स्कूल के पूर्व छात्र लक्ष्य गौर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

स्कूल में राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे
 | 
Lakshya Gaur

उदयपुर 13 मार्च 2026 । सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के लिए गर्व का विषय है कि वर्ष 2019 बैच के पूर्व छात्र लक्ष्य गौर हाल ही में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशंड अधिकारी बने हैं। उन्हें चेन्नई स्थित Officers Training Academy में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान कंधों पर स्टार लगाकर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

लक्ष्य गौर छात्र जीवन से ही अनुशासन, नेतृत्व और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। वे स्कूल में राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे तथा विद्यालय की फुटबॉल टीम के कैप्टन भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने कुछ वर्षों तक फुटबॉल के कोच और रेफरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

विद्यालय आगमन के दौरान आयोजित प्रार्थना सभा में लक्ष्य गौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं में देशसेवा का जज्बा और जोश भरते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यालय में मिली शिक्षा, अनुशासन तथा National Cadet Corps (NCC) के माध्यम से देशभक्ति और नेतृत्व के जो संस्कार मिले, वे आगे चलकर सेना में चयन और प्रशिक्षण के दौरान बहुत उपयोगी सिद्ध हुए।

विद्यालय परिवार ने लक्ष्य गौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य फादर ए जॉन बॉस्को ने लक्ष्य बोर्ड को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News