उदयपुर मे बोट पॉलिसी को लेकर स्टेकहोल्डर्स की मिटिंग, विभाग को सौंपे आपत्ति एवं सुझाव

 | 
Udaipur Boat Policy

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर की झीलों मे प्रस्तावित बोट पॉलिसी को लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग उदयविलास में हुई।

होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित बोट पॉलिसी के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों ने अपने सुझाव एवं आपत्तियां रखीं, जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि उदयपुर की झीलें एवं बोट संचालन शहर के पर्यटन की महत्वपूर्ण पहचान हैं। ऐसे में झीलों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं पर्यटन को ध्यान में रखते हुए ऐसी बोट पॉलिसी बनाई जानी चाहिए, जो पर्यटन उद्योग के लिए भी व्यावहारिक एवं पर्यटन हितैषी हो।

मीटिंग में UCCI,  होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान,  होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन, होटल एसोसिएशन उदयपुर,  यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर सहित उदयविलास, लीला पैलेस,  राफेल्स, लेक पिछोला, आमेट हवेली, एचआरएच एवं लेक पैलेस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

स्टेकहोल्डर्स ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा सभी पक्षों के सुझावों पर विचार करते हुए उदयपुर के पर्यटन हित एवं झीलों के संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने वाली प्रभावी बोट पॉलिसी तैयार की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News