Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर सिटी स्टेशन पर अब जल्द ही स्टॉल एवं ट्रॉली के वेंडरों आपको निर्धारित वर्दी मे नजर आएंगे।
कल दिनांक 31.10.2026 को शाम 06.30 बजे उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार की अध्यक्षता में उदयपुर सिटी स्टेशन पर कार्यरत स्टॉल एवं ट्रॉली के वेंडरों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें वेंडरों को विभिन्न विषयों पर काउंसिल किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए ।
- सभी वेंडर अभी हाल ही में निर्धारित वर्दी तैयार कर उसका उपयोग करेंगे,
- सभी वेंडर अपने परिचय पत्र के साथ कार्य करेंगे,
- स्टॉल- ट्रॉली पर दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करेंगे,
- सभी वेंडर के मेडिकल सर्टिफिकेट, IFSSAI, पुलिस वेरिफिकेशन, लाइसेंस फीस, एग्रीमेंट, इत्यादि सभी कागजात फाइल में व्यवस्थित तरीके से रहना चाहिए,
- किसी तरह की ओवर चार्जिंग की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
- स्टॉल एवं ट्रॉली की सफाई व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए और डस्टबिन अच्छी हालत में उपलब्ध हो,
- स्टॉल के पास में भी सफाई की जिम्मेदारी स्टॉल संचालक की होगी,
- सभी स्टॉल पर अग्नि शामक यंत्र का रहना अनिवार्य है और इसे चलाने की विधि आनी चाहिए,
- स्टॉल में विद्युत वायरिंग में किसी तरह की लूज फिटिंग नहीं हो, ऐसा सुनिश्चित करें,
- इसके अतिरिक्त अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई और उनकी समस्याएं भी सुनी गई, जिसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। वेंडरों की समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन उन्हें दिया गया।