राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रीमियर लीग का उदयपुर में आगाज
चार मैदानों पर खेले गए आठ मुकाबले, 26 जनवरी को फील्ड क्लब ग्राउंड पर होगा फाइनल मुकाबला
उदयपुर, 23 जनवरी 2026। खेल भावना और अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय जेएसआर अधिवक्ता क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ शुक्रवार को उदयपुर के शिकारबाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। बार एसोसिएशन उदयपुर एवं जेएसआर गणेश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के साथ अधिवक्ताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शुक्रवार को यहां शिकार बाड़ी के क्रिकेट खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय जे एस आर क्रिकेट प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन बार एसोसिएशन उदयपुर एवं JSR गणेश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। 26 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम दिन एम बी बी ग्राउंड पर, बीएन कॉलेज ग्राउंड पर, पेसिफिक ग्राउंड करणपुर, और शिकारबाड़ी ग्राउंड पर विभिन्न बार एसोसिएशन की राज्य भर से आ रही टीमों के बीच 8 क्रिकेट के मुकाबले खेलें गए।
उद्घाटन समारोह में डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में अधिवक्ता क्रिकेट खिलाड़ियों को मैच खेल भावनाओं की तरह खेलने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम नायक अधिकारी भी न्यायालय में पक्षकारों के साथ खेल भावना से ही न्याय प्रदान करते हैं। उन्होंने बार एसोसिएशन को जनवरी में ही शपथ लेकर नए निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा इतने बड़े आयोजन को करने के लिए कार्यकारिणी व इससे जुड़े अधिवक्ताओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
अध्यक्ष जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह के अतिथिगण उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, जिला उदयपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जयशंकर राय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल एवं एडवोकेट शीतल नंदवाना एवं भारतीय जनता पार्टी के गजपाल सिंह मंच पर उपस्थित रहे।
समारोह को संसद मन्नालाल रावत ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बाहर से आई सभी टीमों के साथ अधिवक्ताओं को खेल भावना से खेल खेलने और शेयर वीडियो को रोमांचित करने का आग्रह किया।
धन्यवाद की रस्म महासचिव लोकेश गुर्जर ने अदा की।
प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मानित
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया महासचिव लोकेश गुर्जर सचिन अशीष कोठारी वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी एवं पुस्तकालय सच्ची विनोद औदिच्य सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने लिया खिलाड़ियों से परिचय
उद्घाटन समारोह के बाद मंच से उतरकर सभी अतिथियों ने बाहर से टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों से व्यक्तिगत हाथ मिलाकर अभिवादन करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेंद्र सेठ ने किया।
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी हरीश पालीवाल ने बताया कि 23 जनवरी को शिकारवाडी क्रिकेट ग्राउंड पर गेट जोधपुर बार एसोसिएशन एवं झुंझुनू बार एसोसिएशन के मध्य क्रिकेट मुकाबला खेला गया । Shikarbadi ग्राउंड me सुबह के मैच me कैट बार जोधपुर ने झुंझुनू team पर 2 विकेट से जीत हासिल की,मैन of the मैच श्री इक़बाल जी (कैट बार जोधपुर)रहे है।
शिकारबाड़ी पर दोपहर मैं राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जोधपुर एवं राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच बार एसोसिएशन के मध्य दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में जयपुर को हराकर जोधपुर की टीम 103 रनों से जीत गई।
MB A क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह पहला मैच अलवर और भीलवाड़ा बार एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में अलवर को हराकर भीलवाड़ा के टीम आठ विकेट से जीत गई।
इसी खेल मैदान पर दोपहर में बार एसोसिएशन जयपुर एवं बार एसोसिएशन बीकानेर के मध्य दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बीकानेर को हराकर जयपुर की टीम सात विकेट से मैच जीत गई।
BN क्रिकेट ग्राउंड, पर सुबह पहला मुकाबला राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर संगठन जोधपुर एवं बार एसोसिएशन बूंदी के मध्य पहला मुकाबला खेला गया जिसमें राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स जोधपुर की टीम ने बूंदी बार एसोसिएशन की टीम को 50 रन से हराया इस मैच में हिमांशु सोलंकी ने सर्वाधिक 26 बॉल में 50 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसी खेल मैदान पर दूसरा मुकाबला उदयपुर बार एसोसिएशन की ए और बांसवाड़ा बार एसोसिएशन के मध्य खेला गया।
MB A क्रिकेट ग्राउंड, में पहला मुकाबला हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन के मध्य खेला गया
MB-A ग्राउंड पर सुबह का मैच श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के बीच खेला गया जिसमें श्रीगंगानगर तीन रनों से विजय रही। विनोद सारण मैन ऑफ द मैच रहे।
इसी खेल मैदान पर दूसरा क्रिकेट का मुकाबला परबतसर बार एसोसिएशन व उदयपुर बी टीम के मध्य खेला गया।
MB-A ग्राउंड पर दिन के दूसरे मैच में उदयपुर B टीम ने परबतसर को 124 रन से हराया । मैन ऑफ द मैच चिराग भटनागर रहे।
महासचिव लोकेश गुर्जर ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को BN क्रिकेट ग्राउंड, MB B क्रिकेट ग्राउंड, में मुकाबले होंगे। दिनांक 25 जनवरी 2026 को फील्ड क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह दोपहर दो मुकाबले सेमीफाइनल खेले जाएंगे। दिनांक 26 जनवरी 2026 को 01:30 बजे से फाइनल मुकाबला *फील्ड क्लब क्रिकेट ग्राउंड* में आयोजित किया जा रहा है मुकाबले के समापन पर समापन समारोह का आयोजन होगा।
उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया ने बताया कि समापन समारोह के अतिथिगण जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता शहर विधायक ताराचंद जैन जयशंकर राय बर काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य व सीनियर अधिवक्ता सचिन आचार्य जिला कलेक्टर नामित मेहता राजस्थान उच्च न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता डबल एजी प्रवीण खंडेलवाल, बार काउंसिल आफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव एवं एडवोकेट वंदना उदावत होंगे।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुस्तकालय सचिव विनोद औदीच्य, प्रेम सिंह पवार, अरुण पाल सिंह चुंडावत भानु भटनागर अब्दुल हनीफ सुशील शर्मा, दिनेश चंद्र मेघवाल कांता नागदा एडवोकेट देवेंद्र सिंह झाला ,हरीश शर्मा, सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
#UdaipurNews #RajasthanNews #AdvocateCricket #UdaipurCricket #JSRCricketLeague #BarAssociationUdaipur #RajasthanSports #UdaipurEvents #CricketTournament #LegalFraternity
