नगर निगम द्वारा एनिमल एड से शहर के आवारा श्वानो की नसबंदी को लेकर करार


नगर निगम द्वारा एनिमल एड से शहर के आवारा श्वानो की नसबंदी को लेकर करार

निगम आयुक्त ने काईन हाउस, एनीमल एड, और अमृत योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

 
stray dogs

उदयपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बुधवार को शहर में संचालित होने वाले निगम के कई कार्यो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर के काईन हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने वर्षा काल के पहले काईन हाउस में संपन्न होने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया। आयुक्त ने कहा कि वर्षा के दौरान पूरे क्षेत्र में जहां पर गायों को रखा जाता है वहां पानी नहीं भरे, सूखी घास पानी से गली नहीं हो साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं रखने के स्पष्ट निर्देश दिए है।

एनीमल एड के कार्यों का किया निरीक्षण, श्वानो के नसबंदी को लेकर हुई चर्चा

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बड़ी स्थित एनिमल एड द्वारा किए जा रहे कार्य की भी जानकारी प्राप्त की। नगर निगम द्वारा एनिमल एड से शहर के आवारा श्वानो की नसबंदी को लेकर करार किया गया है। शहर में प्रतिदिन आवारा श्वानो की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, इस समस्या के समाधान हेतु नगर निगम ने एनिमल एड से करार कर रखा है जिसके तहत सभी श्वानो की नसबंदी की जानी है। इसी कार्य की प्रगति देखने के लिए एवं संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी के लिए निगम आयुक्त ने बड़ी स्थित एनिमल एड संस्था का निरीक्षण कर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

अमृत 2.0 कार्यों का किया निरीक्षण 

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने अमृत 2.0 योजन के अंतर्गत शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने आवरी माता मंदिर के पास चल रहे कार्यों के साथ पंपिंग स्टेशन निर्माण हेतु चिन्हित की गई भूमि का मोका निरीक्षण भी किया गया। उक्त भूमि पर अमृत योजना 2.0 में पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उसके पश्चात अमृत 2.0 के तहत वाटर बॉडी का कार्य जिसमे मिलिट्री क्षेत्र में पिछोला को गोवर्धन सागर से मिलाने वाली लिंक नहर का मोका निरीक्षण किया गया। कार्य के दौरान सहायक अभियंता करनेश माथुर, सुनील बोला, सुनील प्रजापत आदि उपस्थित रहें।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal